गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

Gautam Adani : भारत को स्वस्थ बनाने की बडी पहल, सस्ते और AI-आधारित हेल्थकेयर हब की तैयारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Gautam Adani : मुंबई के 'ताज महल पैलेस होटल' में आयोजित एसएमआईएसएस-एशिया पैसिफिक के वार्षिक सम्मेलन में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भारत के हेल्थ सेक्टर के भविष्य को लेकर एक…


Gautam Adani Big initiative to make India healthy… Preparation of cheap and AI based healthcare hub
Gautam Adani Big initiative to make India healthy… Preparation of cheap and AI based healthcare hub
Google News Follow us on Google

Gautam Adani : मुंबई के ‘ताज महल पैलेस होटल’ में आयोजित एसएमआईएसएस-एशिया पैसिफिक के वार्षिक सम्मेलन में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भारत के हेल्थ सेक्टर के भविष्य को लेकर एक दूरदर्शी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि भारत को एक ऐसा हेल्थकेयर इकोसिस्टम चाहिए जो एआई आधारित हो, किफायती हो और ग्लोबल बेंचमार्क्स से प्रेरित हो। अदाणी ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव सिर्फ सुधारों से नहीं आएगा, बल्कि पूरे हेल्थ सिस्टम को नए सिरे से डिज़ाइन करने की जरूरत है।Adani Group 

Advertisement

उन्होंने बताया कि भारत में लोअर बैक पेन आज विकलांगता का सबसे बड़ा कारण बन गया है, जो डायबिटीज़ और हार्ट डिजीज़ से भी आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा, “यदि हमें देश के सपनों का भार उठाना है, तो सबसे पहले देशवासियों की रीढ़ को मजबूत बनाना होगा।”

अहमदाबाद और मुंबई में प्रस्तावित 1,000 बिस्तर वाले अदाणी हेल्थकेयर टेम्पल्स की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये क्लिनिकल केयर, रिसर्च और मेडिकल ट्रेनिंग के उत्कृष्ट केंद्र होंगे। यहां मायो क्लिनिक जैसे वैश्विक मानकों को अपनाया जाएगा, और इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि वह महामारी या आपात स्थिति में तुरंत स्केलअप किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

गौतम अदाणी ने पांच स्तंभों पर आधारित हेल्थ विज़न रखा:

उन्होंने मेडिकल उद्यमियों से अपील की कि वे एआई आधारित स्पाइनल डायग्नोस्टिक्स, ग्रामीण सर्जिकल यूनिट्स और रोबोटिक स्पाइन केयर जैसी नई दिशा में आगे बढ़ें।

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हर 10,000 लोगों पर देश में सिर्फ 20.6 स्वास्थ्यकर्मी हैं, जबकि डब्ल्यूएचओ मानक 44.5 का है। 74% डॉक्टर शहरी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा की भारी कमी है।Adani Group

गौतम अदाणी ने कहा, “हम हेल्थकेयर में इसलिए आए, क्योंकि इसकी गति पर्याप्त नहीं थी।” उन्होंने सभी विशेषज्ञों से अपील की, “भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक उसके लोग खड़े नहीं हो सकते — और लोग तब तक खड़े नहीं हो सकते, जब तक आप उनके साथ नहीं हैं। आइए, एक सशक्त भारत की रीढ़ को साथ मिलकर तैयार करें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp