रेवाड़ी होटल से ₹1.5 लाख की विदेशी मुद्रा चुराने वाला AC मिस्त्री गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर

On: September 11, 2026 4:47 PM
Follow Us:
ARRESTED
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले की डहीना चौकी पुलिस ने सीहा बस स्टैंड स्थित एक होटल के कमरे से करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्रा (यूएई दिरहम) चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹5,000 की नकदी बरामद कर ली है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव हांसका निवासी तरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।मसीत निवासी पीड़ित सूबे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सीहा बस स्टैंड पर उनका होटल है:

ये दिन चोरी को अंजमा’ बता दे कि 3 अगस्त को गांव सीहा निवासी तरुण उनके पास आया और खुद को एसी (AC) मिस्त्री बताया। उसने कहा कि उसे आसपास की दुकानों में एसी ठीक करने का काम मिला है, इसलिए उसे कुछ दिनों के लिए रहने को कमरा चाहिए। 12 अगस्त को जब सूबे सिंह किसी काम से रेवाड़ी गए हुए थे, तभी पीछे से तरुण ने अलमारी में रखे ₹1,04,000 नकद और 1,600 यूएई दिरहम (भारतीय मुद्रा में करीब ₹45,000) पार कर दिए।

CCTV में हुई पहचान: सूबे सिंह ने वापस लौटकर जब अलमारी खाली देखी और होटल के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खंगाले, तो तरुण चोरी करता हुआ रंगे हाथों नजर आया।डहीना चौकी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण को धर दबोचा।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी तरुण शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ पहले भी रेवाड़ी सदर और जाटूसाना थानों में चोरी के 4 मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से बाकी बची भारतीय नकदी, 1,600 यूएई दिरहम की बरामदगी और अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now