Home Rewari News Rewari Breaking News: स्वास्थ्य मंत्री के फटकार का दिखा असर, जिले के...

Rewari Breaking News: स्वास्थ्य मंत्री के फटकार का दिखा असर, जिले के अस्पतालों की टंकीयों की सफाई शुरू

स्वास्थ्य मंत्री के फटकार का दिखा असर, जिले के अस्पतालों की टंकीयों की सफाई शुरू

Rewari Breaking News: रेवाड़ी जिले से पानी टंकी में मच्छर के लारवा और कीड़े मिलने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा एक्शन लिया था। अब जिले में स्वास्थ्य मंत्री के फटकार का असर दिखना शुरू हो गया है। जिले के कई मुख्य अस्पतालों में पानी की टंकी का सफाई किया जा रहा है।

नागरिक अस्पताल के नए और पुराने भवन के साथ ट्रामा सेंटर में रखी अपनी टंकियां की भी सफाई की जा रही है इसके साथ ही साथ लिखित सिस्टम को भी ठीक किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर सुमित मिश्रा ने स्वास्थ्य केदो में 7 दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है।

पीने के पानी के साथ-साथ अस्पताल के अन्य टंकियां का भी सफाई किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह हर 3 महीने में पानी के टंकियां की सफाई करते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव के आदेश के बाद राज्य के सभी अस्पतालों के पानी के टंकियां की सफाई की जा रही है। अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में राखी 40 पानी की टंकियां की विशेष रूप से सफाई हो रही है।

आंधी तूफान में जिन पानी टंकियां का ढक्कन गायब हो गए हैं वहां पर नए सिरे से ढक्कन लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही साफ-सफाई को लेकर भी विशेष आदेश जारी किया गया था।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version