हरियाणा: हरियाणा में बारिश के चलते 17 से ज्यादा जिलो में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है अगले 4 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा।Hero Motocorp ने लॉच की नई स्पोर्ट बाइक, Smart phone कनेक्टिविटी जैसे कई एडवांस फीचर
इधर घग्गर नदी अब भी हरियाणा के दो जिलों में तबाही मचा रही है. नदी के प्रकोप से सिरसा और फतेहाबाद के 150 गांव प्रभावित हुए हैंI फतेहाबाद में करीब 106 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे 80 हजार एकड़ फसल पानी में डूब गई हैI

लोगों की बढ़ी टेंशन
बारिश के चलते जगह जगह हो जलभराव को लेकर लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है क्योंकि अभी भी पानी सूखा ही नहीं है। अगर बरसात होती है तो फिर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बारिश लोगो के लिए आफत बनी हुई है।
जलभराव के चलते एनडीआरएफ अंबाला, फ़रीदाबाद, फ़तेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, पलवल और सिरसा में काम कर रही है।
वहीं, अंबाला और फतेहाबाद में सेना काम कर रही है। इन दोनों जगहों पर बाढ़ ने तबाही मचाई थी। फिलहाल, हालात अब सामान्य हो रहे हैं, लेकिन चार दिन आगे बारिश के अलर्ट से लोगो का नींद उडने लगी है।रेवाड़ी में शराब ठेके पर रेड: CM फ्लाइंग टीम ने कोसली में ठेका किया सील, जानिए वजह?
इन नदियों ने मचाई तबाई
बारिश के चलते करीब 12 जिले बाढ़ से ग्रस्त हैं। करीब 38 की मौत हो चुकी है, दो अभी भी लापता हैं। हरियाणा में 24 घंटों में 400 से अधिक घरों को नुकसान हुआ है। वहीं, 5861 हेक्टेयर फसल खराब हुई है। करीब 1375 गांवों में बाढ का प्रकोप है।

बता दें कि इस वक्त यमुना नदी और घग्गर के आसपास बसे 600 गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। गांव के अलावा शहर के के कई वार्ड भी पानी की चपेट में हैं। जलभराव वे लेगो का जीना मुहाल हो गया है।
#WEATHER WARNINGS #haryana DATED 19.07.2023 pic.twitter.com/rEadC7UwnT
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 19, 2023
















