मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Report: बूंदाबांदी ने फिर बढ़ाई ठंड, कोहरे के चलते ट्रेने व विमान प्रभावित

On: January 13, 2023 8:01 AM
Follow Us:
Weather News: 13 जिलों में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट

मौसम: विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बुधवार रात से तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा।

Sharad Yadav Passed Away: जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव गुरूग्राम मे निधन

जनवरी की शुरुआत से सर्दी का सितम झेल रहे हरियाणा व दिल्ली को धूप खिलने से राहत मिली, लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। गुरूवार देर रात दिल्ली व हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई थी। लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। अब 15 जनवरी से कोहरे और सर्दी का सितम बढ़ने की संभावना है।

कम होगा पश्चिमी विझोभ का असर

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

FOG

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण कुछ उड़ानें (दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को/काठमांडू, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-धर्मशाला-चंडीगढ़, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून) विलंबित हैं।

Haryana Roadways कर्मचारियो ने भरी हुंकार, जानिए क्या है मांगे
कोहरे से ट्रेने प्रभावित: थोड़ी राहत के बाद शीतलहर का नया दौर जल्द शुरू होने की संभावना है। 15 जनवरी से सर्दी फिर से लोगों को सताएगी और कोहरा भी परेशान करेगा। आज भी कोहरे के कारण विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है।

दिन भर धूप खिले रहने के कारण अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार के मुकाबले में यह चार डिग्री अधिक रहा। विभाग ने शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now