मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

किसान आंदोलन के योद्धाओं को किया सम्मानित

On: January 2, 2022 1:09 PM
Follow Us:

रेवाडी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले रविवार को रेवाड़ी के किसान भवन में किसान आंदोलन के योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इसका संचालन संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी के अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं समेत सभी किसान योद्धाओं को फूलमालाएं पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महिला, श्रमिक व बुजुर्ग के लिए सरकार की ये बड़ी योजनायें , जानिए कैसे उठाए लाभ

इस मौके पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सत्यवान मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने किसान आंदोलन की उपलब्धियों पर संक्षिप्त में चर्चा की और आगामी दिनों में मोर्चा को और भी सशक्त बनाने की अपील की। रेवाड़ी जिला के गांव मीरपुर के किसान यौद्धा राजवीर सिंह इस आंदोलन में शहीद हुए थे। मरणोपरांत उनका प्रशस्ति पत्र उनकी पत्नी को देकर सम्मानित किया गया। सभी किसान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कोसली व बहरोड में हुए मर्डर केस के आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा

आज के किसान सम्मान समारोह में मेवात क्षेत्र से किसान मोर्चा के नेता सलीम, डाक्टर मर्दान अली, मुबारक, सलीम मोहम्मद शामिल हुए। सभी ने मेवात किसान मोर्चा की सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसान किसी जाति, धर्म, इलाका, भाषा, बोली में बंधा हुआ नहीं है, वे सब एक हैं और एक होकर बड़ी से बड़ी अन्य अन्यायकारी ताकत को झुका सकते हैं, हरा सकते हैं। सभी ने इस एकजुट ताकत को बरकरार रखने और मजबूत करने का संकल्प लिया।

पोर्ट ब्लेयर की जेल व वाइपर द्वीप से स्वतंत्रता सेनानियों की मिट्टी लेकर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रेवाडी

किसान सम्मान समारोह का आयोजन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की रेवाड़ी ब्लॉक इकाई ने किया था। किसान यौद्धाओं को सम्मानित करने वालों में कामरेड सत्यवान, कामरेड राजेन्द्रसिंह, कामरेड रामकुमार, विजय कुमार, रामकिशन महलावत, अशोक कुमार मुसेपुर, अभय सिंह फिदेड़ी, मास्टर धर्म सिंह, समयसिंह, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, टाइगर जोगिंदर, अतरसिंह मेहरा, अमरसिंह राजपुरा, आरके श्योराण डिप्टी डीए, वजीर सिंह पूर्व इन्सपेक्टर, सुमन देवी, विष्णुदत्त हलचल हरयाणवी,
एडवोकेटस रणवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह अजय सिंह,सुनील पवनकुमार शामिल थे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now