Blood Donation: रक्तदान से पहले और बाद में रखें इन बातों का ध्यान, धारूहेड़ा में रक्तदान शिविर 21 कोरेवाड़ी: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गुरूवार को रेवाड़ी पुलिस लाईन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। ललिता मेमोरियल अस्पताल, रेवाड़ी के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
प्रदीप कुमार ने किया 12 वीं वार रक्तदान: शिविर में सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार ने भी रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक 12 बार रक्तदान कर चुके हैं और हर वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करते हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने वाला कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
कार्यक्रम में मौजूद डॉ. घनश्याम मित्तल ने सभी रक्तदाताओं को बधाई दी और भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में इसी तरह योगदान देने के लिए प्रेरित किया।












