रेवाड़ी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, 15 परिवादों पर होगी सुनवाई

On: September 28, 2026 1:50 PM
Follow Us:
RANBIR GANGWA

 

रेवाड़ी: जिले में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक सोमवार को बाल भवन में होगी। दोपहर 1:30 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। बैठक में 15 परिवादों पर सुनवाई होगी। इनमें 8 शिकायतें HSVP, राजस्व विभाग संबंधी शिकायतें है।

अवैध कब्जों को लेकर HSVP  गंभीर नहीं: बता दे कि सेक्टर-19 रेवाड़ी के प्लॉट नंबर 292 के आवंटी मनजीत कुमार करीब पांच साल से प्लॉट का भौतिक कब्जा लेने के लिए HSVP कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शिकायत के अनुसार प्लॉट पर अतिक्रमण और कोर्ट केस होने के कारण विभाग उन्हें कब्जा नहीं दे पा रहा है।

प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क का मामला: बावल निवासी बुजुर्ग मजदूर गुगनराम ने नगर पालिका पर दो प्रॉपर्टी आईडी में अत्यधिक प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क लगाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विकास शुल्क की रसीद पहले ही जमा कराई जा चुकी है, इसके बावजूद दोबारा शुल्क दर्ज कर दिया गया। उनका आरोप है कि क्लर्क ने उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे।

ओल्ड सैनी फ्लावर के संचालक सैनी ने नगर परिषद रेवाड़ी पर करीब 21 लाख रुपए का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार कोरोना काल के अलावा 15 अगस्त, 26 जनवरी, शहीदी दिवस और नगर परिषद अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बैरिकेडिंग व टेंट-डेकोरेशन का काम कराया गया था।काम पूरा होने के करीब सात साल बाद भी बिलों का भुगतान नहीं हुआ। समाधान शिविरों में शिकायत देने के बावजूद मामला लंबित है।

9 पुराने मामलोंं पर हीगी सुनवाई: बैठक में रखे गए 15 परिवादों में 9 पुराने हैं। इन मामलों में पहले भी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब संबंधित विभागों को पिछली कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ मंत्री के सामने स्थिति स्पष्ट करनी होगी। 6 नए परिवादों में पहली बार संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

इन शिकायतों में वर्षों से लंबित प्लॉट का कब्जा, जमीन का इंतकाल दर्ज नहीं होना, गलत प्रॉपर्टी टैक्स लगाने और काम कराने के बाद भुगतान नहीं करने जैसे मामले शामिल हैं। एजेंडे में शामिल 15 परिवादों में 9 पिछली बैठकों के लंबित मामले हैं। इन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी। वहीं 6 नए परिवाद पहली बार मंत्री के सामने रखे जाएंगे।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now