रेवाड़ी: रेवाड़ी एम्स संस्थान परिसर में माजरा रेवाड़ी एम्स के CEO एवं कार्यकारी निदेशक डा. डी. एन. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुईंं. Rewari AIIMS के निदेशक डा. डी.एन. शर्मा ने DC अभिषेक मीणा से अनुरोध किया कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां एक पुलिस चौकी की स्थापना कराई जाए। उन्होंने बताया कि जल्दी ही यहां पहले बैच की एमबीबीएस की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
220 करोड से बनेगा आरओबी: रेवाड़ी के डीसी ने बताया कि एम्स के लिए नेशनल हाई-वे 11 के साथ आरओबी निर्माण की योजना सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। इसका जल्दी ही टेंडर हो जाएगा। यह आरओबी लगभग 220 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। बैठक में डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण को निर्देश दिए कि चिताडूंगरा रोड से अतिक्रमण को हटाया जाए और इस सड़क को चैड़ा बनाया जाए।

माजरा एम्स के साथ लगती सड़कों, आरओबी आदि निर्माण कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। यहां की कार्य योजनाओं पर सरकार द्वारा नियमित रुप से निगरानी रखी जा रही है। करीब 210 एकड़ में 1600 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा एम्स दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। एम्स शुरू होने के बाद रेवाड़ी समेत दक्षिण हरियाणा के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
पुलिस चौकी बनाने की मांग: रेवाड़ी एम्स के निदेशक डा. डी.एन. शर्मा ने डीसी अभिषेक मीणा से अनुरोध किया कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां एक पुलिस चौकी की स्थापना कराई जाए। उन्होंने बताया कि जल्दी ही यहां पहले बैच की एमबीबीएस की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। इसके एडमिशन होने शुरु हो गए हैं और फैकल्टी भी आ गई है। डीसी ने उन्हें पुलिस चौकी स्थापित करवाने का आश्वासन दिया। एम्स के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के निदेशक सचिन कुमार, अपर सचिव शशि रंजन, रजिस्ट्रार संदीप कुमार, एम्स प्रशासन के उप निदेशक राकेश कुमार, प्रोजेक्ट हैड अनुभव सक्सेना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।












