खटावली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर स्मृति सभा

On: September 27, 2026 4:08 PM
Follow Us:
खटावली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर स्मृति सभा

धारूहेड़ा: गांव खटावली में 27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) की ओर से स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की।

AIDYO के पूर्व जिला प्रधान शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को साहस, अध्ययन, तर्कशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों को केवल याद करने के बजाय उनके जीवन संघर्ष से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों का जिक्र करते हुए बताया कि इन विषयों को लेकर 26 अक्टूबर को बोहर, रोहतक के नांदल भवन में किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिला महापंचायत आयोजित की जाएगी।

खटावली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर स्मृति सभा
खटावली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर स्मृति सभा

सभा में सरपंच लक्खीराम, करतार सिंह, हितेश गेरा, अजय, श्याम और गोविंद सहित अन्य लोगों ने भी भगत सिंह के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के लेखन, अध्ययन और संघर्ष को समझना जरूरी है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिम्मेदार नागरिक भूमिका जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। बच्चों ने शहीदों पर कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर पूर्ण सिंह, संदीप कुमार, दिनेश, प्रमोद, राजपाल, रोशनी, गीता, बंटी, धर्मेंद्र, देवीदयाल, देवी सिंह, हर्ष, कृष्ण, विजय, सोमदत्त, मंजीत पंच सहित अनेक ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now