ह​रियाणा में 15 जिलों में आधी का अर्लट, दो दिन होगी तेज बारिश

On: September 26, 2026 12:23 PM
Follow Us:
ह​रियाणा में 15 जिलों में आधी का अर्लट, दो दिन होगी तेज बारिश

Best24News: हरियाणा में कई दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। मौमस विभाग ने बार फिर तेज हवा व बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव हुआ है। रविवार को हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में दिखाई देगा। 28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और मौजूदा मौसम प्रणाली कमजोर पड़ने से हरियाणा के उत्तरी जिलों और पूर्वी जिलों में तीन दिन हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदल गया है है। मौसम विभाग ने 50 किमी की रफ्तार से हवाए चलेगी। इतना ही पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक और जींद समेत कई जिलों में आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है.

जानिए हरियाणा में कहां कहां होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बतया कि 28 सितंबर को बारिश हो सकती है, जबकि 29 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर बारिश के बाद मौसम के शुष्क होने का अनुमान है।

तापमान में आई गिरावट: हरियाण के औसत अधिकतम तापमान में 25 सितंबर को पिछले दिन के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और यह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इतना ही नहीं भिवानी में 34, हिसार में 33.9, सिरसा में 33.3, नारनौल में 33, फरीदाबाद में 32.3 और गुरुग्राम में 31.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now