हरियाणा में मानसून को लेकर फिर आया अपडेट, जाने कब् होगी बारिश

On: September 24, 2026 10:14 AM
Follow Us:
Haryana Weather
हरियाणा में मानसून को लेकर फिर आया अपडेट, जाने कब् होगी बारिश

Best24News: हरियाणा: मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में अब मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बनने और पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन रही है। बता दे 27 और 28 सितंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में वर्षा होगी।

इस दिन होगी झमाझम बारिश

अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा। हालांकि, 26 और 27 सितंबर को हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। 28 सितंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। प्रतिचक्रवात के कारण हवा का ऊपर उठने की बजाय नीचे की ओर आती है, जिससे वातावरण में स्थिरता आती है और बादल बनने तथा वर्षा की गतिविधियों में कमी आती है। यही कारण है कि मानसून की विदाई के बाद मौसम में शुष्कता बढ़ने की संभावना है।

प्रतिचक्रवात बनने और पश्चिमी गर्म हवाओं के प्रभाव से मानसून की विदाई के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी और मौसम के शुष्क रहने की संभावना रहती है। वर्षा की गतिविधियां कम होने से वातावरण में नमी भी घट सकती है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी। 25 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 27 और 28 सितंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बनने और पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन रही है

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यमुनानगर जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है।यही स्थिति पड़ोसी राज्यों में भी है, पंजाब के लगभग 92% हिस्से, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी मानसून वापस लौट चुका है। मानसून के जाते ही अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं।दिन के समय जहां धूप से हल्की गर्मी बनी हुई है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में दिन का औसतन तापमान सामान्य से 1.7°C अधिक दर्ज किया गया

हिसार में 20 प्रतिशत वर्षा की कमी भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 230.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 288.7 मिलीमीटर होती है। इस तरह जिले में सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। कम बारिश का असर खेती और मिट्टी की नमी पर भी दिखाई दे सकता है।

रेवाड़ी रात का पारा गिरा : मानसून की विदाई के साथ ही रात के समय में हल्की गुलाबी ठंड की आहट होने लगी है। औसतन न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C रेवाड़ी के बावल और पंचकूला में दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में रात का पारा 21.1°C रहा। आने वाले दिनों में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के असर से रात के पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे रातें और ठंडी होंगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now