Best24News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बुधवार को गोहाना जंक्शन से जींद जंक्शन तक हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में व्यापक बदलाव हुए हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। यह यात्रा सेवा संकल्प अभियान के तहत कहानी बदलाव की मुहिम का हिस्सा थी। उन्होंने इस दौरान युवाओं, महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों से संवाद किया।
अर्चना गुप्ता ने रेलवे की सुविधाओं, महिला सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक परिवहन को लेकर उनके अनुभव व सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में व्यापक बदलाव हुए हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

स्वदेशी तकनीक, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। हरियाणा को मिली हाइड्रोजन ट्रेन स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक है।जींद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को गोहाना से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया और जींद तक पहुंचीं। उन्होंने ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे में हुए बदलावों और आधुनिक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत भारतीय रेलवे में नए युग की शुरुआत है।
जींद-सोनीपत रेलखंड पर चल रही यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। रेलवे के अनुसार ट्रेन में हाइड्रोजन से बिजली पैदा होती है और इसका उत्सर्जन मुख्य रूप से जलवाष्प होता है। जींद पहुंचने पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे विकास का नया इतिहास लिख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाताया कि 2004-14 के दौरान 9,587 बायो-टॉयलेट लगाए गए थे। वहीं, 2014 से फरवरी 2026 तक 3.66 लाख बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं। इसी अवधि में 36429 किलोमीटर ट्रैक किलोमीटर जोड़े गए हैं।
अर्चना गुप्ता ने रेलवे की सुविधाओं, महिला सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक परिवहन को लेकर उनके अनुभव व सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में व्यापक बदलाव हुए हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
बुनियादी ढांचे का हुआ विस्तार : अर्चना
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे में बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ ट्रैक निर्माण की गति भी बढ़ी है। उनके अनुसार भाजपा सरकार के कार्यकाल में रेलवे ट्रैक का निर्माण पहले की तुलना में ढाई गुना अधिक गति से किया गया है। उन्होंने कहा कि आज रेलवे केवल यात्रियों के आवागमन का साधन नहीं, बल्कि देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक माल ढुलाई का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।











