धारूहेड़ा: क्या जमाना आ गया है। भाई ही भाई के खून का प्यासा बना हुआ है। किसी में समाई नहीं है। छोटी सी कहा सुनी को लेकर अलावलपुर में रिश्तोंं में खून कर दिया गया। आलम यहां तक सगे भाई की पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया हैं
पेड काटने को लेकर हुआ विवाद: बता दे कि गांव अलावलपुर की ढाणी में मंगलवार दोहपर को पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया गया एक आधा दर्जन लोगों ने बुर्जुग महिला सरवण देवी 80 की पीट पीट कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत की सूचना पाकर डीएसपी संजीव बल्लारा भी गांव पहुंचे। इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
आज होगा पोस्टमार्टम: बताया जा रहा शीतल ने लीलू के भाई व उसके बेटे अलावलपुर आए तथा उसकी पत्नी सरवण पर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर उसका बेटा जब बाहर आए तो वे वहां से फरार हो गए। सरवण को पीट पीट कर घायल कर दिया जिससे वह घायल होकर वही पड गई। परिजनो घायल होने पर उसे सरकारी अस्पताल रेवाड़ी लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि खेमचंद, लीलू दोनो सगे भाई है। फिलहाल लीलू गांव में रह रहा है तथा खेमचंद का परिवार राजस्थान के शीतल में रहता है। बताया जा रहा है गांव में पेड काटने को लेकर लीलू व खेमचंद के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर खेमचंद का बेटा नत्यु, सुरज, राजू व जलसिंह तथा नत्यु का बेटा अशोक शीथल से अलावलपुर आए गए तथा घर के बाहर बेठी लीलू पत्नी बुजुर्ग सरवण देवी 80 पर हमला कर दिया। आरोपियोंं ने पीट पीट कर उसको मार दिया।
थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया सूचना मिलते पुलिस गांव में पहुंच गई थी। पता चला कि घायल महिला को रेवाड़ी लेकर गए है जहां उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है महिला का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।













