धारूहेड़ा कर्मचारी का अपहरण करके लूटने वाला आकाश उर्फ शूटर गिरफ्तार

On: September 21, 2026 5:49 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने कंपनी कर्मचारी के अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने कंपनी कर्मचारी के अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने कंपनी कर्मचारी के अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपित की पहचान गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी आकाश उर्फ शूटर के रूप में हुई है। आरोपित को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

20 जुलाई की रात को की थी लूट: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की रात को जोनियावास स्थित एक कंपनी में काम करने वाला खेमचंद घर जाने के लिए धारूहेड़ा बस अड्डे के पास दिल्ली-जयपुर फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने उससे बहरोड़ जाने के बारे में पूछा। पीड़ित के कार के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया गया। पर्स में करीब 2500 रुपये थे।

गाडी टकराने पर छोडकर भागे: पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित को साहबी पुल के पास ले गए और उसके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने देशी कट्टे से उसके शरीर और सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने मोबाइल के जरिए पीड़ित के बैंक खाते से भी रुपये ट्रांसफर किए। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम को कार संदिग्ध लगी और उसने उसका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस से बचने के प्रयास में आरोपी कार को तेज गति से भगाकर एक गांव में ले गए, जहां कार एक चबूतरे से टकरा गई। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अपहरण, लूट और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आकाश उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाने में चोरी के दो मामले पहले से दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार, छीनी गई नकदी और मोबाइल की बरामदगी के साथ फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now