रेवाड़ी से बाबा खाटू श्याम के लिए रींगस जाने वाले यात्रियों के लिए बडी राहत भरी खबर है। रेलवे के लिए रिंगस जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल रेल सुविधा उपलब्ध कराई है। बता दे कि अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 21 और 22 सितंबर 2026 को दोनों दिशाओं में चलेगी। इससे रेवाड़ी, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों से रींगस जाने वाले यात्रियों को इन दो दिनों में अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।
जानिए कहां कहां होगा ठहराव: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। बता दें कि ये ट्रेन दिशाओं में कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होने के कारण यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की इस व्यवस्था से 21 और 22 सितंबर को बाबा खाटू श्याम के लिए रींगस जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
रेवाड़ी से चलने का ये रहेगा शेड्यूल: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल 21 और 22 सितंबर को रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल इन्हीं दोनों दिनों में रींगस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।












