Best24News: रेवाड़ी के गांव निखरी में रविवार को ग्राम पंचायत की ओर से जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुनील कुमार ने की। इस दौरान बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान सौरभ राव, उपप्रधान अरुण यादव और सचिव विशाल यादव सहित पूरी टीम का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
समारोह का आयोजन खास तौर पर गांव की पुत्रवधू भागेश यादव के बार चुनाव में महिला विंग की उपप्रधान चुने जाने के उपलक्ष्य में किया गया। ग्रामीणों ने उनकी जीत पर खुशी जताते हुए इसे गांव के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नरेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भागेश यादव ने महिला विंग में उपप्रधान पद हासिल कर परिवार के साथ निखरी गांव का भी मान बढ़ाया है। इस मौके पर बार प्रधान सौरभ राव ने पंचायत और ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव की ओर से दिया गया सम्मान उनके लिए यादगार रहेगा। उन्होंने रेवाड़ी कचहरी और न्यायालय से जुड़े जनहित के कार्यों में बार एसोसिएशन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ये रहे मौजूद: समारोह में डॉ. कविता गुप्ता, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, एडवोकेट सुनीता यादव, नीरज, सुमन चौहान, नरबीर, ममता यादव, मुक्ता राव और पवित्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। पंचायत की ओर से उनका भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सुनील कुमार के अलावा रामानंद, डीएसपी दलीप सिंह, डॉ. सुल्तान, हेडमास्टर धर्मपाल, मोहर सिंह, रामचंद्र पूनिया, दयानंद, कंवर सिंह, योगेश यादव, धर्मेंद्र यादव, एडवोकेट निखिल यादव, अजीत सिंह, मंगल सिंह, लाल सिंह, परशुराम, दिनेश यादव, सत्यवान, हरी सरपंच और सुमन सरपंच सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











