Bhiwadi News (Best24News) खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से घायल हुए कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करनीकोट, मुंडावर निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है। मागों को लेकर कपंनी के कर्मचारी व मृतक के परिजन कंपनी में धरने पर बैठे हुए है। कंपनी में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
कर्मचारियों ने की नारेबाजी: बता दे कंपनी हादसे को लेकर गंभीर नहीं है। इसी लिए परिजन धरने पर बैठ गए है। जैसे ही कर्मचारी की मौत की सूचना तो वे कंपनी अंदर ही एकत्रित हो गए इसके के बाद परिजन कंपनी में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि कंपनी में काम करने के दौरान अनिल यादव करंट की चपेट में आया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस: हादसे की सूचना पाकर कंपनी में पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारी को कंरट कैसे लगा इसको लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है। फिलहाल कर्मचारी के सहकर्मी व परिजन कंपनी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है।
कंपनी बनी छावनी: किसी प्रकार को कोई विरोध व हंगामा नहीं हो इसके लिए कंपनी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालाकि हादसे को लेकर न तो पुलिस तथा न ही प्रबधन कुछ बता रहा है। बताया जा रहा है प्रबधन जल्द ही बैठक करके इस मामले को सुलझाने का प्रयास में है। क्योंकि कर्मचारियों के धरने पर बैठने पर काम ठप हो गया है। इतना ही दूसरी कंपनियों के श्रमिक भी आस पास एकत्रित हो रहे है। मामला बिगडता जा रहा है।












