Haryana News ( Best24News) पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र हुड्डा का 79वां जन्मदिन नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। इस मौके पर शुद्ध दूध से बने केक को काटकर हुड्डा का जन्मदिन मनाया। प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। रोहतक से वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार, रुपिंदर मिश्रा समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक हुड्डा से मिलने नई दिल्ली पहुंचे।
उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हुड्डा ने शुद्ध दूध से बने केक को काटकर हुड्डा ने जन्मदिन मनाया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। पंकज भारद्वाज ने कहा कि हुड्डा कार्यकर्ताओं को परिवार मानते हैं, इसी स्नेह और अपनेपन की वजह से प्रदेशभर के लोग शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। इस अवसर पर पंकज कुमार भारद्वाज, शैलेश खटाना, रज्जू चेयरमैन, हरिओम सिंह छोकर, बीर सिंह खटाना आदि मौजूद थे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा युवा दिलों की धड़कन
विशेष रूप से युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का जिक्र करते हुए रुपिंदर मिश्रा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा युवा दिलों की धड़कन हैं और आज भी बड़ी संख्या में युवा उन्हें सम्मान और स्नेह की नजर से देखते हैं। रुपिंदर मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले नेताओं का अनुभव समाज और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में हरियाणा के विभिन्न वर्गों के लोगों से लगातार संवाद कायम रखा है।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति के लंबे सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उसके योगदान को याद करने का भी अवसर होता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर रुपिंदर मिश्रा ने कहा कि वह आशा करते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसी तरह स्वस्थ एवं सक्रिय रहें और अपने अनुभव के माध्यम से समाज और प्रदेश के लोगों का मार्गदर्शन करते रहें।











