हरियाणा के जिला रेवाड़ी प्रशासन की लापरवाही के चलते बेसहारा पशुओं का आंतक बढता ही जा रही है। जहां पहले मारे दो लोगो की मौत को लेकर पुलिस ने पशुपालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं एक बार फिर विनिता पीपल के घर के सामने गायों के झुंड ने पंजाबी मार्केट के पूर्व प्रधान सरदार बलजीत सिंह की पौत्री और पुत्रवधू पर हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पशुपालकों की दादागिरी के चलते प्रशासन वेबश: बार बार हो रहे हादसो को लेकर अगर पशुपालकों पर कार्रवाई होती तो पशुपालक पशुओ को खुले में नहीं छोडेते। लेकिन रेवाड़ी प्रशासन ने पशुपालकों की दादागिरी के सामने धुटन टेक दिए है। यहीं कारणा है बेसहारा पशुओ की संख्या बढती ही जा रही हैं
5 दिन में हुइ 2 की मौत, कार्रवाई कुछ नही: बता दे कि सेक्टर-4 निवासी कैप्टन जगराम यादव 5 अगस्त को राजीव नगर (धक्का बस्ती) में नाले के पास लगने वाली मंडी से सब्जी लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड और गाय ने स्कूटी पर हमला कर दिया। हमले में घायल कैप्टन की अस्पताल में मौत हो गई। हमले का सीसीटीवी आने के बाद मामला 11 अगस्त को सामने आया।
रेवाड़ी में 11 अगस्त की सुबह माता चौक पर गायों के झुंड ने स्थानीय निवासी प्रताप सिंह यादव पर हमला कर दिया था। हमले में घायल प्रताप सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पशु पकडने वाली एजेंसी की ओर से पशु पकडे तो जाते है लेकिन कई पशुपालक दादागिरी चलते दोबारा से छुडवा लेते है। फिलहाल मामला दर्ज भी किया गया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन पशुपालकोंं के पशु आज भी घूम रहे है। कोई प्रशासन से पूछे कब लोगेां की बलि दी जाएगी। कानून नाम की कोई चीज है या नहीं

5 जुलाई 2022 को भी हुआ था मां बेटी पर हमला: बता दे इससे पहले रेवाड़ी के हंसनगर में 5 साल का बच्चा घर के पास ही एक दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वो गली में पहुंचा तो एक गाय ने अचानक उसपर हमला कर दिया था। गाय ने बच्चे को सींग पर उठाकर पटक दिया। घायल हुअ बच्चा रोते हुए घर पहुंचा। इस बीच बच्चे को बचाने के लिए पास के घर से एक महिला भी दौड़कर बाहर आई तो गाय ने उसे भी टक्कर मारी।
बता दें कि शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्लों में बेसहारा गौ वंश घूम रहें है। हालात ये है कि लोगों को अपने घरों से निकलने में भी डर लगता है. बावजूद इसके प्रशासन हर बार रटारटाया जवाब देता है कि उन्होंने गौवंशों को पकड़कर गौशाला भेजा है और लगातार ये कार्रवाई की जा रही है.













