रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार शुक्रवार, 11 सितंबर को रेवाड़ी जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने इस अधिकारिक दौरे के दौरान वे जिले के प्रमुख संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और जेल परिसर का जायजा लेंगी और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।
मीना परमार का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम
प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वाइस चेयरपर्सन मीना परमार का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगां।
- दोपहर 12:00 बजे: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े इंतज़ामों का जायजा लेंगी।
- दोपहर 02:00 बजे: नागरिक अस्पताल (Civil Hospital), रेवाड़ी का निरीक्षण करेंगी और महिला स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगी।
- शाम 04:00 बजे: जिला जेल, रेवाड़ी का दौरा कर जेल परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।
दौरे के दौरान वे महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगी।












