भटसाना डेयरी में युवक की हत्या का मामला दर्ज, संचालक के बेटों समेत चार नामजद

On: September 8, 2026 4:48 PM
Follow Us:
Dharuhera Murder case: भटसाणा डेरी संचालक के दोनों बेटों सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज

धारूहेड़ा:  भटसाना स्थित अन्नू डेयरी के पास मिट्टी में दबे मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान राजस्थान के तिजारा क्षेत्र के गांव दमदमा निवासी करीब 30 वर्षीय निषार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता जमील के बयान पर हत्या और शव छिपाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेयरी के पास मिट्टी में दबा मिला था शव: 6 अगस्त की रात करीब 8 बजे यूपी के बदायूं जिले के गांव मूसुपेर निवासी रोहताश ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि वह और उसकी मां भटसाना स्थित अन्नू डेयरी पर काम करते हैं। रोहताश के अनुसार, उसकी मां ने 6 अगस्त को डेयरी के पास एक शव को मिट्टी में दबाते हुए देखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबे शव को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में रखवाया।

धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटसाना में स्थित भैंसों की डेयरी के पास से पुलिस ने रविवार रात करीब 1 बजे मिट्टी में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटसाना में स्थित भैंसों की डेयरी के पास से पुलिस ने रविवार रात करीब 1 बजे मिट्टी में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।

अखबारों में प्रकाशित सूचना के बाद मृतक के पिता जमील रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे निषार के रूप में की। पहचान होने के बाद जमील धारूहेड़ा थाना पहुंचे और बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने और शव छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस ने अन्नू डेयरी संचालक अरुण उर्फ अनुराग, उसके बेटों गौरव और प्रिंस तथा धारूहेड़ा निवासी दीपांशु उर्फ पानू और योगेश उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Dharuhera Murder case
Dharuhera Murder case

मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा शादीशुदा था और 6 अगस्त को घर से तिजारा में मजदूरी करने के लिए निकला था। वह धारूहेड़ा कैसे पहुंचा, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश: धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फूल कुमार, थाना प्रभारी धारूहेड़ा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now