धारूहेड़ा (Best24News): क्षेत्र में हुई ताजा बारिश ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48) और स्थानीय प्रशासन के जल निकासी दावों की पोल खोलकर रख दी है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 जल निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर लबालब भर गया। सड़क पर जमा गंदे पानी और ओवरफ्लो होते नालों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई के दावों की खुली कलाई, नाले पड़े जाम
बता दे हर साल हाईवे प्राधिकरण की ओर से इस नालो की सफाई के लिए एजेंसी का ठेका दिया जाता है। लोगेा का आरोप है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। नालों में जमा सिल्ट और कचरे की समय पर निकासी न होने के कारण बारिश आते ही पानी सड़कों पर बहने लगता है।

हादसों को न्योता दे रहे सड़क के गड्ढे
जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का अंदेशा हर समय बना रहता है। कई वाहन पानी के बीच ही बंद हो गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई और लंबा जाम लग गया। नालों की तुरंत प्रभाव से मशीनरी द्वारा सफाई करवाई जाए और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आने वाले दिनों में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके।












