हरियाणा में मानसून का कहर: इन जिलों में होगी तेज बारिश

On: September 6, 2026 11:11 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा में बास रोड व हाईवे से जलभराव से लोग परेशान रहे।

हरियाणा (Best24News): हरियाणा में मानसून का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है लेकिन जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सर्वाधिक 57.5 मिमी, गुरुग्राम में 51.5 मिमी और पंचकूला में 50.5 मिमी (2 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई।

शनिवार को बारिश से हुआ जलभराव

बारिश के बाद रेवाड़ी के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। बावल रोड, झज्जर रोड, सर्कुलर रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, धारूहेड़ा चुंगी, नई अनाज मंडी क्षेत्र, ब्रास मार्केट, मॉडल टाउन, सेक्टर-3 और सेक्टर-4 क्षेत्र में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी जमा होने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा। वहीं, पैदल राहगीरों को भी परेशानी हुई। वहीं धारूहेड़ा में बास रोड व हाईवे से जलभराव से लोग परेशान रहे।

 

बारिश के चलते गुरुग्राम में नेशनल हाईवे-48 पर नरसिंहपुर के पास भारी जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को दिनभर लंबे जाम और परेशानी का सामना करना पड़ा।

 यमुनानगर में यलो अलर्ट, 7 जिलों में बारिश की संभावना

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ रेखा रोहतक से होते हुए गुजर रही है, जिसके प्रभाव से 7 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

 

तेज बारिश का अलर्ट: यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

यहाँ होगी बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।

यहाँ रहेगा शुष्क मौसम: रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

गुरुग्राम पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली में शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव हो गया है, जिससे गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की हैं। सभी वाहन चालक इफको चौक से यू-टर्न लें और एमजी रोड (MG Road) के रास्ते आया नगर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करें।

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए: हवाई अड्डे (IGI Airport) जाने वाले यात्री कृपया जाम से बचने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का प्रयोग करें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now