धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा कस्बे के निवासियों के लिए राजस्थान के भिवाड़ी से छोड़ा जाने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी गले की फांस बन चुका है। गुरूवार रात को भिवाड़ी की तरफ से एक बार फिर भारी मात्रा में काला व बदबूदार जहरीला पानी धारूहेड़ा की सीमा में धकेल दिया गया। इस वजह से बेस्टेक सोसाइटी, एमटूके सोसाइटी, सेक्टर-6 और हाईवे की सर्विस लेन के आसपास के पूरे इलाके में दूषित पानी भर गया है।
बारिश नहीं, फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त जहर
नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, पार्षद डीके शर्मा, पार्षद त्रिलोक धारीवाल, आरडब्लयूए के पूर्व प्रधान कृष्ण यादव, धर्मपाल, यादराम बोकन और नरेंद्र ने यह कोई बरसात का पानी नहीं है, बल्कि राजस्थान स्थित औद्योगिक इकाइयों (फैक्ट्रियों) का दूषित केमिकल युक्त पानी है। मुख्य मार्गों और हाईवे की सर्विस लेन पर दूषित पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे ये कोई आज की समस्या नहीं है। इसके समाधान के लिए कई बार दोनो राज्यों के अधिकारियो की बैठके हो चुकी है लेकिन केवल कागजों में ही समाधान नही किया जा रहा है जबकि धरातल पर कुछ नही। जहां छह दिन पहले भी अथाह पानी छोडा गया था वही एक बार फिर पानी छोड दिया गया है।
स्कूल की दीवार तोडी: भिवाड़ी का काला पानी अलवर बाइपास जमा हो रहा है। जैसे जैसे पानी बढता जाता है वैसे ही मार्डन स्कूल की दीवार तोड दी जाती है। भिवाडी प्रशासन ने कंपनियों से आने वाले पानी के नाले को स्कूल में छोडा हुआ है तथा मौका पाकर स्कूल की दीवार से धारूहेड़ा में धकेल दिया जाता है।

बता ये मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुँच चुका है। NGT ने राजस्थान सरकार और भिवाड़ी प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने के सख्त आदेश दिए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। हर बार यही कहा जाता है इस साल का पूरा हो जाएगा, जबकि धडल्ले से काला पानी छोडा जा रहा है।
डीसी व एसडीएम को शिकायत पर कोई कार्रवाई नही: बता दे कि मौका पाते ही भिवाड़ी प्रशासन इस दूषित पानी को धारूहेड़ा की तरफ छोड़ देता है। चेयरमैन अजय जांगड़ा और M2K सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने एक महीने पहले ही रेवाड़ी उपायुक्त (DC) को तथा पिछले सप्ताह एसडीएम को ज्ञापन सौपा था लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।













