श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारे

On: September 4, 2026 2:38 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा : प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ी

धारूहेड़ा : प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ी। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और उनकी अलौकिक महिमा सुनाई।

कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के भजनों व जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है। जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लेकर भक्तों की रक्षा की है और सत्य व धर्म की स्थापना की है।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, आरती के बाद बटा प्रसाद

कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। मुख्य यजमान व उपस्थित गणमान्य लोगों ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं में पावन प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत कथा हमें सिखाती है कि मनुष्य को बिना किसी स्वार्थ के अपना कर्म करना चाहिए। आयोजक डॉ. अश्विनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा रोजाना दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे होगी। कथा के समापन 8 सितंबर को हवन व भंडारे का आयोजन होगा।
धारूहेड़ा: कथा में उमड़ी भीड

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now