धारूहेड़ा (Best24News): राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों और गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व
कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षक (Head Teacher) अशोक कुमार ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व के बारे मे समझाया गया। जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

व्रत व झांकियां: इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और मध्यरात्रि 12:00 बजे श्री कृष्ण जन्म के पश्चात ही अपना व्रत खोलते हैं। इस अवसर पर मंदिरों और बाजारों में आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं।जन्माष्टमी उत्सव के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में सज-धजकर सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमारी, मंजू बाला, राजेश कुमारी के साथ-साथ मिड-डे मील वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।













