धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित थाना धारूहेड़ा के थानाधिकारी कबूल कुमार सेवानिवृत हो गया है। निरीक्षक फूल कुमार ने थाना धारूहेड़ा में कार्यभार संभाल लिया है। फूल कुमार ने कार्य भार संभाले के बाद अपनी टीम की बैठक ली।
बता दे कुछ माह पहले धारूहेड़ा थाना प्रभारी लगाए गए विनोद त्यागी को बदलकर उनकी जगह पर कोसली के पूर्व में थाना प्रभारी रहे कश्मीर सिंह को नियुक्त किया गया है। लेकिन मीरपुर हुए विवाद के चलते कश्मीर को यहां से हटा दिय गया था। उसके बाद यहां पर कबूल को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था। कबूल सिंह का 31 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत हो गए है।
फूल कुमार ने संभाला कार्यकार: कबूल कुमार के सेवानिवृत होने पर बावल में थानाधिकारी रहे फूल कुमार ने थाना धारूहेड़ा में कार्यभार संभाल लिया है।













