Railway News: गोगामेड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा

On: September 3, 2026 7:11 AM
Follow Us:
Railway News: गोगामेड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा

Railway News: रेलवे की ओर से गोगामेड़ी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बडा फैसला लिया हैं रेलवे ने गोगामेड़ी-अलीगढ़-गोगामेड़ी के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जानी है। । यह विशेष रेलसेवा 3 से 5 सितंबर 2026 तक कुल 3-3 ट्रिप में संचालित होगी। बता दे इस ट्रेने से सबस ज्यादा हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा।

यहां जाने ट्रेन की समय सारणी: रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन में 16 साधारण (अनारक्षित) श्रेणी के कोच तथा 2 गार्ड डिब्बे मिलाकर कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, ताकि मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके। गाड़ी संख्या 04749 गोगामेड़ी-अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल 3 और 4 सितंबर को गोगामेड़ी से शाम 7:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दें कि गाड़ी संख्या 04750 अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल 3, 4 और 5 सितंबर को अलीगढ़ से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी और खुर्जा जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार