रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग का कूचल दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में शव को शवगृह में रखवा दिया है।
बावल पुलिस ने बताया कि गांव जयसिंहपुर खेड़ा का रहने वाला अभय सिंह सोमवार को हाईवे पार कर अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में तोडा दम: पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान अभय सिंह ने दम तोड दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।












