राशिफल: आज इन राशियों की होगी चांदी, ये रहे सावधान

On: August 28, 2026 7:34 AM
Follow Us:
rashifal

राशिफल  (Best24News): 28 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन राशिफल ….. सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज जहां मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कर्क, धनु और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कुंभ राशि (Aquarius)

काम की अधिकता के कारण व्यस्तता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। परिवार में नए लोगों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

दिन थोड़ा भावुक और मिश्रित रहेगा। किसी पुरानी बात या व्यक्ति की याद परेशान कर सकती है। हालांकि, किसी बड़े काम में सफलता मिलने से मन में उत्साह रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा लोगों से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, जिससे पदोन्नति की संभावना बन रही है। परिवार में शांति रहेगी। मानसिक शांति के लिए मंदिर में खाद्य वस्तुओं का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में किए गए निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों या यात्रा की योजना बन सकती है। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, अनबन से बचें। अविवाहितों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन मन को शांति देगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

कन्या राशि (Virgo)

व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और विरोधी पस्त होंगे। हालांकि, जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम बरतें, विवाद से बचें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन कोई भी वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। तेल व लोहे के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतें, विशेषकर साझेदारी के कार्यों में नुकसान की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

आज धन लाभ के योग हैं, लेकिन जायदाद को लेकर परिवार में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद न बढ़ाएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार