Vice Chairman Election Dharuhera: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगर पालिका में उपचेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका में उचेयरमैन पद के लिए आशीर्वाद के लिए दावेदारों का आकाओ से मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। आशीर्वाद के लिए दावेदार अपने अपने हथकंडे अपना रहे है। इसी को लेकर जल्द ही नपा में सितंबर माह में बैठक बुलाई जाएगी।
सीएम से मिला पार्षद: सूत्रो से पता चला है उपचेयरमैन के पद काबिज होने के लिए धारूहेड़ा का एक पार्षद सीएम नायब सैनी से मिलकर आशीर्वाद लेकर आया है। अब सवाल यह है कि उस पार्षद को राव साहब का आशीर्वाद मिलेगा या नहीं। जिस तरह से धारूहेड़ा में उपचेयरमैन के लिए भाग दौड कर जा रही उससे लगता है इस बार कुछ बडा ही बदलाव होने वाला है।
गैर अहीर उपचेयरमैन बनाना बडा मुश्किल: बता दे भाजपा की सीट व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत क आशीर्वाद से अजय जांगडा से काफी बडे बहुमत से चेयरमैन पद पर जीत दर्ज करवाई है। लेकिन अब उपचेयरमैन पद पर कोई गैर अहीर बनाना शायद संभव नहीं है। इसी को लेकर
धारूहेड़ा नगर पालिका में उपचेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन चुनाव के बाद अब पार्षदो की नजरें उपचेयरमैन की कुर्सी पर टिक गई हैं। इसी को लेकर अब पार्षद अपने अपने आकाओं के पास हाजिरी देने में जुटे हुए है ताकि उनको उनका आशीर्वाद मिल जाए। धारूहेड़ा में उपचेयरमैन के दावेदारो की संख्या में चलते चुनाव इस बार पैचिंदा होता जा रहा है।
उपचेयरमैन को लेकर राजनीति गरमाई: नगर पालिका में उपचेयर की नियुक्ति के लिए समीकरणों पर पूरे शहर की नजर बनी हुई है। उपचेयरमैन का चुनाव केवल एक पद की लड़ाई नहीं बल्कि आने वाले समय की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में धारूहेड़ा की राजनीति और ज्यादा गर्माने की संभावना है। क्योंकि इस बाद दावेदार दो से ज्यादा है और सबसे अहम बात यह भी है इस बार कई पार्टी से जुडे दमदार पार्षद भी जीत कर आ गए है जिन्होने उपचेयरमैन का चुनाव पेचिदा हो गया है।
राव साहब से लिया आशीवार्द: हाल मेंं कई वार्ड पार्षद राव साहब से उचयेरमैन बनाने के लिए मिल चुके है। उन्होंने दावा किया है उसका दोवदारी सबसे मजबूत है। क्योंकि पुराने समय से राव साहब से जुडे हुए है। अब सवाल यह है धारूहेड़ा मे उपचेयरमैन राव साहब तय करेंगे या फिर नायब सैनी। इसी को लेकर लोगो में भ्रम बना हुआ है। इनता ही बाजार में यह भी बता जोरो पर है कि नपा में उपचेयरमैन गैर अहीर बनना बडा मुशिकल हैै
जानिए किस वार्ड से कौन से पार्षद
वार्ड नाम
1 कविता बुधवार
2 देवेंद्र शमा
3 त्रिलोक धारीवाल
4 निहाल रंगा
5 गोपाल
6 कृष्णा देवी
7 मोनिका
8 अमन जेलदार
9 रजंन
10 अमित
11 रीना रानी
12 धर्मबीर
13 प्रिया
14 अनिल
15 किरण सैनी
16 मनीषा सैनी
17 मंशा सैनी
18 सुमित्रा देवी












