खाटू श्याम बाबा को 3131 फीट लंबा श्याम ध्वज अर्पित

On: August 24, 2026 2:47 PM
Follow Us:
खाटू श्याम बाबा को 3131 फीट लंबा श्याम ध्वज अर्पित

भिवाड़ी से आई श्याम श्रद्धालुओं की दूसरी खाटू श्याम बाबा  पदयात्रा ने बाबा श्याम के दरबार में 3131 फीट लंबा श्याम ध्वज चढ़ाया। पहली बार इतने लंबे ध्वज को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पदयात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा और जलपान व्यवस्थाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओ ने बताया कि अलगे साल और लंबा ध्वज चढ़ाया जाएगा यानि कोशिश है 4141 फीट चढाया जाएगा।

आचार्य चंद्रप्रकाश शास्त्री महाराज ने बताया कि सुबह मंत्रोच्चार के साथ विशाल ध्वज और बाबा श्याम की आरती की गई। इसके बाद 14 अगस्ता को भिवाडी से रवाना हुई तथा 5 दिन रींगस पहुंची। बता दे कि शाम को श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को ध्वज अर्पित कर मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना के साथ भिवाड़ी के लिए प्रस्थान किया।

धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा
धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा

हाईवे पर हुआ था स्वागत

यात्रा संयोजक मोनू भाई ने बताया कि यह पदयात्रा 14 अगस्त को सेक्टर 5 यूआईटी भिवाड़ी से श्याम परिवार संघ भिवाड़ी के नेतृत्व में शुरू हुई थी। पिछले साल 2121 फीट लंबा श्याम ध्वज चढ़ाया गया था। वही इस बार 3131 फीट का ध्वज अर्पित किया गया। अगले साल और लंबा ध्वज चढ़ाया जाएगा यानि कोशिश है 4141 फीट चढाया जाएगा। यात्रा का धारूहेड़ा से लेकर सीकर तक जगह जगह स्वागत किया गया।

रींगस में दुपट्टे पहनाकर किया स्वागत: बता दे चार दिन पैदन यात्रा करके श्रद्धालु रींगस पहुंचे। वहां श्याम प्रेमियों का बनवारी लाल प्रधान के नेतृत्व में विष्णु चूलेट, एडवोकेट सनातन सोनी, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, राहुल जांगिड़ आदि ने श्याम नाम के दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भिवाड़ी श्याम परिवार संघ के पदाधिकारी, श्रद्धालु और क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर