हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, यहां पढें अपडेट

On: August 24, 2026 11:31 AM
Follow Us:
WEATHER ALERT

हरियाणा में सोमवार को मौसम एक बार फिर करवट ले लिया है। हरियाणा के तीन जिलों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर व रेव़ाडी सहित कई जगहों पर रविवार रात व सोमवार सुबह सुबह बारिश हुई।

14 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत समेत कई जिलों में कुछ स्थानों बारिश का अर्लट दिया थ। विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी तरह की विशेष चेतावनी नहीं है. प्रदेश में कोई वार्निंग जारी नहीं की गई है, हालांकि कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

रेवाड़ी में हुई झमाझम बारिश्: बता दे सोमवार को रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। सोमवार सुबह से मौसम में बदलाव की स्थिति है। अभी छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई है कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को सुबह से मौसम बदला हुआ है। रात को हुई वर्षा और अब बूंदाबांदी शुरू होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

किसानो को मिलेगा फायदा: सोमवार को हुई बारिश् से किसानों के लिए भी राहत की स्थिति है। बाजरा सहित अन्य फसलों को वर्षा का पानी मिलने से पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। बाजरा, कपास, धान और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। इनता ही नहीं अगर अलावा अच्छी वर्षा होती है तो सिंचाई की जरूरत कम होगी। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी है।

बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटे में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। किसानों के लिए भी बारिश खरीफ फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर