हरियाणा: रेवाड़ी को गुरूग्राम को जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-919 की अब काया कल्प होने वाली है। जल्द ही इस सडक का विस्तारिकरण किया जाएगा। हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के चलते अब हाईवे के साथ लगते गांवो की भूमि अधिग्रहण की जाएगी। एक बार भूमि अधिग्रहण के चलते जमीनो के भाव तेज होने वाले हैं
बता दे कि हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-919 के रेव़ाडी, नूंह और गुरुग्राम जिलों से गुजरने वाले सडक को विस्तार किया गया है। नूंह जिले में किलोमीटर 5.2 से 25.2 तक, गुरुग्राम जिले में 0 से 5.2 किलोमीटर तक और रेवाड़ी जिले में 0 से 1.8 किलोमीटर तक के हिस्से से संबंधित भूमि के लिए सक्षम प्राधिकारी निर्धारित किए गए हैं।
इस गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण: नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में जौरासी, राठीवास, रंगाला, सुनारी, चूंधिका, निजामपुर, कलारपुरी, गोगजाका और तावडू सहित गांवों की जमीन अधिग्रहण होगी। वहीं गुरुग्राम जिले के पटौदी और मानेसर क्षेत्र के गांव भी इसके दायरे में रखे गए हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 0 से 1.8 तक के हिस्से के लिए धारूहेड़ा, कापड़ीवास और घटाल मेहणियावास गांवों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी।
अधिसूचना में इन गांवों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं। इसका मतलब है कि प्रस्तावित सड़क परियोजना के लिए संबंधित क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी। फिलहाल इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
मुआजवा को लेकर होगी बैठक: बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग-919 का हिस्सा स्थानीय यातायात के साथ-साथ आसपास के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के उन्नयन से इस मार्ग की क्षमता और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, अधिसूचना में परियोजना के पूरा होने की समयसीमा या मुआवजे की राशि का विवरण नहीं दिया गया है। इसको लेकर जल्द ही बैठक होगी।













