रेवाड़ी: लंबे समय से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे लोगेा के बडी खुशी की खबर है। हरियाणा के जिला रेवाडी के बावल और Breaking News: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 19 सड़कों की विशेष मरम्मत की जानी है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 13.16 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। क्योंकि लंबे समय से इन सड़कों की हालत खराब है। मरम्मत से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रोज हो रहे हादसे, लेट जागा विभाग: लोगो का आरोप है इस टूटी सडकों से रोज हादस हो रहे है। सडकों पर दुपहिया वाहन चालक गिर रहे है। कई बार विभाग को इस सडकों की मरम्मत को लेकर मांग उठवाई गई थी। लेकिन काई सुनवाई नहीं हुई है। अब विभाग की ओर से इन 19 सडकों की मरम्मत को लेकर टैंडर प्रकिया जार की है अब सवाल है पता नहीं कब तक इनको ठीक किया जाएगा। कहीं ये प्रकिया ही एक साल न निकाल दें।
विधानसभा क्षेत्रवार बजट और सड़कों का विवरण
1. बावल विधानसभा क्षेत्र (3 सड़कें — ₹3.45 करोड़)
- भटसाना अप्रोच रोड (रोड आईडी: 1394)
- मुकुंदपुर बसई से साल्हावास (रोड आईडी: 10659)
- बखापुर से देवड़ी (रोड आईडी: 10646)
2. रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र (16 सड़कें — ₹9.71 करोड़)
मुख्य सड़कें (11 सड़कें — ₹3.37 करोड़)
| सड़क का नाम | रोड आईडी |
| माजरा गुरदास से कालाका संघवाड़ी | 10663 |
| मसानी से फदनी | 9946 |
| पीएसआर से खलीलपुरी | 1423 |
| जौनियावास अप्रोच रोड | 1379 |
| श्योराज माजरा से संघवाड़ी | 9968 |
| तीतरपुर से जीतपुरा | 9947 |
| नया गांव से गुरकावास | 10673 |
| जांट से दौलताबाद | 9922 |
| भूढ़ला से एनएच-8 | 10612 |
| मुंडिया खेड़ा से खिजूरी | 12667 |
| संघवाड़ी से एनएच-71 (352) | 10613 |
अन्य प्रमुख मार्ग (5 सड़कें — ₹6.34 करोड़)
- कापड़ीवास से दारापुर अप्रोच रोड (रोड आईडी: 1381) — बजट: ~₹3.10 करोड़
- पांचोर से रालियावास अप्रोच रोड (रोड आईडी: 1361)
- रसगण अप्रोच रोड (रोड आईडी: 1398)
- माजरा गुरदास अप्रोच रोड (रोड आईडी: 1411)
- कालाका से एनएच-8 (रोड आईडी: 9965) — (इन 4 सड़कों हेतु बजट: ~₹3.24 करोड़)
रेवाड़ी बावल व रेवाड़ी की सडकों के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों को शामिल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
सतेंद्र, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।














