धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के पास स्थित नारायण विहार आकेड़ा में जैगुआर फाउंडेशन (Jaguar Foundation) की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और परामर्श लिया।
जरूरतमंदों को मुफ्त दी गई दवाइयां: स्वास्थ्य शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। फाउंडेशन की ओर से जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली।
अब हर बुधवार को लगेगा नि:शुल्क कैंप: आकेड़ा गांव के सरपंच अशोक कुमार ने जैगुआर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि एनजीओ (NGO) की ओर से अब हर बुधवार को गांव में इसी प्रकार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सरपंच अशोक कुमार ने ग्रामीणों और आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे हर बुधवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में पहुंचकर अपनी नि:शुल्क जांच करवाएं और इस जनहितैषी सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं । क्योकि आजकल खान पान के चलते बीमारियां तेजी से पनप रही है ऐसे में समय समय जांच करवाना बहुत जरूरी है।












