Breaking news: रक्षाबंधन भाई- बहन के प्रेम और स्नेह का प्रमुख त्योहार है। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को देखते हुए भिवानी डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए विशेष तैयारी की है। ऐसे में जो भाई- बहन एक- दूसरे से दूर हैं, उनके लिए डाक विभाग के माध्यम से राखी भेजने की सुविधा काफी उपयोगी रहेगी।
रक्षाबंधन को देखते हुए भिवानी डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए विशेष तैयारी की है। विभाग की ओर से बहनों के लिए 10 रुपये में वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन लिफाफों के जरिए बहनें दूर रह रहे भाइयों को सुरक्षित तरीके से राखी भेज सकेंगी. जिले के सभी डाकघरों में ये लिफाफे उपलब्ध करवा दिए गए हैं.।
डाक विभाग के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि वाटर प्रूफ लिफाफे की कीमत जीएसटी समेत 10 रुपये रखी गई है। हरियाणा के हर जिले के किसी भी डाकघरो में ये उपलब्ध है। लिफाफे विशेष रूप से रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, ताकि राखियों को बारिश और नमी से सुरक्षित रखा जा सके।
डाक विभाग ने राखी बुकिंग के लिए जिले के बड़े डाकघरों में अतिरिक्त काउंटर भी बनाए हैं। बहनें इन काउंटरों से वाटर प्रूफ लिफाफा लेकर वहीं से राखी बुक करवा सकती हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि राखियां समय रहते बुक करवाएं, ताकि डिलीवरी स्टाफ उन्हें निर्धारित स्थान तक समय पर पहुंचा सके। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर राखी की डिलीवरी में सामान्यत: 3 से 5 दिन का समय लग सकता है।











