नशीला पदार्थ सुंघाकर रेवाड़ी में जेवरात लूटने वाला आरोपी उतराखंड से काबू

On: August 18, 2026 4:49 PM
Follow Us:
CRIME NEWS

 

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी सीआईए (CIA) टीम ने महिला को झांसे में लेकर और नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने तथा नकदी लूटने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आमीर खान मूल रूप से गांव कोपा ठंडा नाला, गुलरभोज (जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखंड) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

फरवरी 2024 को महिला को बनाया था शिकार

बता दें कि मूल रूप से महेंद्रगढ़ तथा हाल सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी एक महिला ने 15 फरवरी 2024 को मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी थी। महिला ने बताया था कि वह राजीव चौक से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे झांसे में लिया और धोखे से नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने पर आरोपी महिला के गले की सोने की चेन, अंगूठी, कानों के कुंडल, स्मार्ट फोन, दो साड़ियां और पर्स में रखी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

 

 

नशीला पदार्थ सुंघाकर रेवाड़ी में जेवरात लूटने वाला आरोपी उतराखंड से काबू
नशीला पदार्थ सुंघाकर रेवाड़ी में जेवरात लूटने वाला आरोपी उतराखंड से काबू

महिला की शिकायत पर सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर पहले पुलिस चार आरोपितों को काबू कर चुकी है। ये पांचवा आरोपी तो पिछले दो साल से फरार था। सीआईए पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।

जानिए पहले कौन कौन किए काबू

  • फिरोज (निवासी गांव आशिफाबाद समसपुर, जिला मेरठ, यूपी)
  • ऐजाज (निवासी गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज, उधमसिंह नगर, उत्तराखंड)
  • सैफुदिन अली उर्फ सैफु (निवासी उत्तराखंड)
  • रफाकत (निवासी उत्तराखंड)

आारोपित को लिया पुलिस रिमांड: ​बता दे कि पुलिस ने इस गिरोह के 5वें आरोपी आमीर खान को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे ठगे व लूटे गए गहनों के खरीददारों (ज्वेलर्स) और वारदात में शामिल अन्य साथियों के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश करेगी।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर