कोसली: हरियाली तीज के अवसर पर कोसली में भव्य पतंगबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों ने मनमोहक छटा बिखेरी और पूरा वातावरण तीज के उल्लास से सराबोर हो गया।

पतंगबाजी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर पतंग उड़ाने का आनंद लिया और तीज के पारंपरिक उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर हिमांशु, अमन सेठ, हेमन्त, तुषार, युवराज, अर्पित, कर्ण, अर्जुन, ललित एवं गोपाल सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम ने आपसी …कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया। र














