Breaking News: रेवाड़ी जेल में हवालाती ने उठाया खौफनाक कदम

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:18 PM
REWARI JAIL

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के जेल पहले भी विवादो में रही है। एक बार फिर रेवाड़ी जिला जेल में गुरुवार को एक हवालाती ने हार्पिक पी लिया जिससे उसकी हालात बिगड गई। हवालाती की तबिया बिगडने से जेल में हड़कंप मच गया। हवालाती को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

चर्चा में रही रेवाड़ी की ये जेल

बता दे कि रेवाड़ी की फिदेडी गांव में बनी ये जेल चर्चा में रही है। 2020 कोरोना में 8 कैदी यहां से फरार हो गए थे उसे बाद भी यहां से दे बार कैदी भाग चुकी है। पिछले 5 माह में मौत व मारपीट जैसी 5 वारदात हो चुकी हैं।
बार बार हो रही वारदातें के चलते एसपी जेल सहित 8 कर्मचारी संस्पेड भी हो चुके है। एक के बाद एक घटना से रेवाड़ी की हाइटैक जेल बदनाम हो चुकी है।

कौन है कैदी जिससे उठाया ये कदम

बता दे कि रेवाड़ी जेल में बंद एक हवालाती मनोज ने गुरुवार शाम टॉयलेट में प्रयोग पीने वाला हार्पिक पी लिया। उसने क्यों पिया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। हवालाती की इस हरकत से जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया। उसे चुपचाप तरीके से उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया।

सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि एक हवालाती द्वारा जेल में हार्पिक पीने और खुद को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। नाम पता और अन्य जानकारी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे शुक्रवार तक इंतजार करना होगा।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now