NH 48 Dharuhera पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित 7 श्रमिक घायल

On: August 12, 2026 8:32 PM
Follow Us:
NH 48 Dharuhera पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित 7 श्रमिक घायल

 

NH 48 Dharuhera :  धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर जयपुर मार्ग पर निखरी के पास सर्विस लाइन पर बुधवार को ट्राले की टक्कर से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे ट्रैक्टर में बैठी 2 महिला सहित 7 श्रमिक घायल को गए। हाइवे पर हादसे के चलतेत हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैक्टर ट्राली में 7 मजदूर सवार थे।

 

NH 48 Dharuhera पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित 7 श्रमिक घायल
NH 48 Dharuhera पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित 7 श्रमिक घायल

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ के बवानिया गांव निवासी राजू ट्रैक्टर से मजदूरों को लेकर कापड़ीवास से बवाल की ओर जा रहा था । निखरी ओवरब्रिज के निकट ट्राले ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दो जिससे अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर व ट्राली सर्वीस Line  र पलट गया। हादसे चलते लोगो की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दोडे तथा डायल 112 पर सूचना दी।

 

ये हुए घायल, मचा हंडकप

बता दे कि हादसे के चलते ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से ट्राली में बैठी अलवर की रहने वाली महिला बबीता , चालक राजू, काजल, दीपा , राजन, रामपाल , विकास घायल हो गये। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलो को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

थाना धारूहेडा प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें