Weather Alert: हरियाणा के इन जिलो में फिर होगी झमाझम बारिश

On: August 12, 2026 9:28 AM
Follow Us:
Haryana Weather

Weather Alert: हरियाणा में अभी बारिश का दौर थमा नही हैं। आइएमडी एक बार फिर दो दिन का अलर्ट जारी किया हैंं हरियाणा में पिछले तीन चार दिन से औसतन न्यूनतम तापमान में 0.8°C की गिरावट आई । मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अगस्त को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

14 व 15 को फिर होगी बारिश

मानसून की गतिविधियों में दो दिन तक कमी बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कल भी बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी और केवल कुछ ही स्थानों पर छिटपुट बौछारें गिरेंगी। हालांकि, 14 और 15 अगस्त को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए अपने शहर का तापमान

हरियाणा में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.8°C की मामूली गिरावट आई है, हालांकि राज्य में रातों का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 25.5°C दर्ज किया गया।
हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4°C नीचे बना हुआ है।

हरियाणा में सबसे अधिक तापमान पलवल में 33.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 33.2°C, भिवानी में 33.0°C और हिसार में 32.5°C तापमान रहा। वहीं गुरुग्राम में 29.0°C और यमुनानगर में 28.1°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

 

इसके अतिरिक्त गुरुग्राम में 25.8°C, कैथल व करनाल में 25.9°C, नारनौल में 26.0°C और रेवाड़ी में 26.3°C न्यूनतम तापमान रहा। दूसरी ओर, फरीदाबाद में 28.3°C और नूंह में 28.2°C के साथ रातों में थोड़ी गर्माहट महसूस की गई।

इन​ जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें