धारूहेड़ा (Best24News): गांव मसानी में देश के अमर शहीद दीनदयाल की 28वीं शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक हवन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आहुति दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
“शहीदों की शहादत से ही सुरक्षित है देश”
मसानी के पूर्व सरंपच कैप्टेन लाला राम ने कहा कि शहीद दीनदयाल के जीवन और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हवन के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की शहादत को नमन किया उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के पदचिह्नों पर चलकर देश सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद: इस मौके पर बनवारी लाल, रामनिवास, सतबीर, रविंद्र, अजय कुमार, अरविंद सहित अनेक ग्रामीण, युवा व समाजबंधु मौजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से शहीद के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
1999 में हुए थे दीनदयाल शहीद
शहीद दीनदयाल यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मसानी गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की 97 फील्ड रेजिमेंट में सेवा दे रहे थे और 11 अगस्त 1999 को असम में ‘ऑपरेशन रहीनों’ के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
बता दें कि वह 1958 में 97 फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। 11 अगस्त 1999 को लगभग 41की आयु में देश सेवा करते हुए वे शहादत हो गए थे। उनके नाम पर मसानी गांव में राजकीय शहीद दीनदयाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। उनकी याद में मसानी बस स्टेंड पर स्मारक स्थल भी बनाया हुआ है।














