शिवरात्रि: सावन के दूसरे सोमवार से शहर के शिवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की रौनक बढने लगी है। आज शिव रात्रि है। मंदिर में सुबह से कांवड चढाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान शिव का विशेष पूजन, जलाभिषेक और शृंगार किया गय। प्राचीन शिव मंदिर धारूहेड़ा में रूक्षभिषेक का आयोजन किया जाएगां

शिवरात्रि आज है। इसके लिए शिवालय सज गए हैं। शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा को लेकर भी तैयारी पूरी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में साफ-सफाई के साथ ही सजावट का भी कार्य चल रहा है।
सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। शिवरात्रि पर मंदिरों में सैकड़ों कांवड़ चढ़ाई जाएंगी। कई मंदिरो में डाक कांवड भी चढाई जानी है। सुबह से मंदिरो से शिव भाले के जय कारे लग रहे है। धारूहेड़ा व रेवाड़ी में भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु रुद्राभिषेक भी करेंगे। शिव रात्रि पर सुबह से ही शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। मास शिवरात्रि हर महीने आती है, लेकिन सावन के महीने में शिवरात्रि का महत्व और बढ़ जाता है।













