कोसली: लंपी बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित बछड़े का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू

On: August 10, 2026 8:23 PM
Follow Us:
कोसली: लंपी बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित बछड़े का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू

कोसली (Best24News): कोसली के लख्खन मोहल्ला से बेजुबान गोवंश के जीवन को बचाने वाली एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंपी बीमारी से गंभीर रूप से ग्रस्त एक छोटे बछड़े की सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ (रेवाड़ी) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सक्रियात दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया और अपने पास लाकर उसका इलाज शुरू कराया।

106°F बुखार और शरीर पर सैकड़ों फोड़े

गौ रक्षा दल के सदस्य मोहित यादव ने बताया कि KOSLI NEWS निवासी राकेश से हमें सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि छोटा बछड़ा लंपी वायरस की चपेट में बुरी तरह आ चुका था। बछड़े के पूरे शरीर पर सैकड़ों की संख्या में फोड़े-फुंसियां बनी हुई थीं। इतना ही नहीं उसे 106°F का तेज बुखार था। गंभीरता और नाजुक हालत को देखते हुए टीम ने बिना समय गंवाए बछड़े को सुरक्षित रेस्क्यू किया और कोसली सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित टीम के बाड़े में ले आई।

बाड़े में चलेगा निःशुल्क उपचार

टीम सदस्यों ने बताया कि बाड़े में लाकर बछड़े का तत्काल और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। गौ रक्षा दल द्वारा बछड़े की देखभाल और निःशुल्क इलाज लगातार जारी है। जब तक बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक नहीं हो जाता, तब तक उसका इलाज और सेवा इसी बाड़े में निःशुल्क की जाएगी।

4500 से अधिक बेजुबानों का कर चुके हैं इलाज

बता ये टीम पूर्णतया सक्रिया है। गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ (रेवाड़ी) की टीम ने बताया कि वे पिछले काफी समय से लंपी वायरस की चपेट में आए सैकड़ों गोवंशों को सुरक्षित व स्वस्थ कर चुके हैं। पिछले लगभग 5 वर्षों में टीम द्वारा 4,500 से अधिक बीमार, घायल, एक्सीडेंटल बेसहारा गोवंश और अन्य बेजुबान जानवरों का निःशुल्क इलाज व सेवा की जा चुकी है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें