ITI Rewari में तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी, इन दिन जारी होगी अंतिम सूची

On: August 10, 2026 11:49 AM
Follow Us:

ITI Rewari : रेवाड़ी: अगर आप आईटीआई में दाखिला लेना चाहते है तो यह न्यूज आपके लिए बहुत जरूरी है। रेवाड़ी की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे चरण की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची हो चुकी हैं अब इन चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 12 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 14 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।

बता दे कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 अगस्त तक होगा। वहीं, 18 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर अभ्यर्थी अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। अगर वे समय पर शुलक जमा नहीं करते तो उनकी सीट पर किसी दूसरे का दाखिला दे दिया जाएगा।

18 अगस्त को जारी होगी अंतिम सूची

तीसरे चरण के बाद चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 16 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी 16 से 18 अगस्त तक अपने विकल्प और प्राथमिकताएं संशोधित कर सकेंगे। चौथे चरण की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची 18 अगस्त को जारी होगी।

 

तीसरे चरण की प्रकिया होगी शुरू

बता दे कि तीसरे चरण के बाद चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 16 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी 16 से 18 अगस्त तक अपने विकल्प और प्राथमिकताएं संशोधित कर सकेंगे। चौथे चरण की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची 18 अगस्त को जारी होगी।

जानिए कहां है कितनी सीटे खाली

राजकीय महिला आईटीआई में तीसरे चरण की मेरिट सूची के तहत 217 सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बावजूद विभिन्न ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं। कॉस्मेटोलॉजी में सबसे अधिक 41 सीटें खाली हैं। कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34, ड्रेस मेकिंग में 31, डीएमसी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 21-21, स्टेनोग्राफी में 18 और इलेक्ट्रीशियन में 11 सीटें रिक्त हैं।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें