बिना बारिश धारूहेड़ा हुआ पानी-पानी: जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी

On: August 9, 2026 9:07 PM
Follow Us:
बिना बारिश धारूहेड़ा हुआ पानी-पानी: जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि रविवार को क्षेत्र में एक बूंद बारिश तक नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद सड़कें और सेक्टर लबालब भरे हुए हैं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है, जबकि संबंधित प्रशासनिक विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा
सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा

सेक्टर-4, 6 और बेस्टेक रोड पर भरा पानी

लोगोंं ने बताया कि रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने के बावजूद सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गंदा और दूषित पानी जमा होने से आसपास के इलाकों में बदबू फैल रही है और बीमारियों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है।

सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा
सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा

नपा और HSVP की अनदेखी से निवासियों में भारी रोष

जलभराव की इस गंभीर समस्या को लेकर न तो नगर पालिका (MC Dharuhera) और न ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का कोई ध्यान है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद दोनों में से कोई भी विभाग जल निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा
सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक मॉल रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें