एंटी लार्वा अभियान: धारूहेड़ा KDM SCHOOL में बच्चों को किया जागरूक

On: August 5, 2026 8:18 PM
Follow Us:
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा केडीएम स्कूल धारूहेड़ा में जागरूक करते हुए

धारूहेड़ा (Best24News): बारिश के मौसम के साथ पनपने वाली मच्छरजनित गंभीर बीमारियों (डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया) की रोकथाम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) धारूहेड़ा की टीम ने विशेष  एंटी लार्वा अभियान चलाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ इंस्पेक्टर महिपाल के कुशल नेतृत्व में धारूहेड़ा के बास रोड पर गहन ‘एंटी लार्वा गतिविधि अभियान’ चलाया।

इस अभियान के तहत टीम ने बास रोड (Boss Road) स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों व शिक्षकों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पानी की ​टंकियों की जांच करते हुए
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पानी की ​टंकियों की जांच करते हुए

जलभराव वाले स्थानों पर किया एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थानों, घरों और खुले में बने जलभराव वाले क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी पानी में मच्छरों के लार्वा पाए गए, उन्हें तुरंत नष्ट किया गया और भविष्य में मच्छर न पनपें, इसके लिए एंटी-लार्वा दवा और तेल का छिड़काव किया गया।

हेल्थ इंस्पेक्टर महिपाल की अपील: “सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे”
जांच एवं जागरूकता अभियान के दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर महिपाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, दुकानों और आसपास के वातावरण में कहीं भी साफ या गंदा पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों, पक्षियों के परिंडों और बर्तनों की हर सप्ताह नियमित सफाई करें और उन्हें सुखाएं । छतों और कबाड़ में पानी एकत्र न होने दें, क्योंकि ठहरे हुए साफ पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पानी की ​टंकियों की जांच करते हुए
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पानी की ​टंकियों की जांच करते हुए

जारी रहेगा चेकिंग अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मच्छरजनित बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए यह विशेष चेकिंग व दवा छिड़काव अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। संवेदनशील और जलभराव वाले प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि बीमारी फैलने से पहले ही उस पर काबू पाया जा सके

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें