नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत 6 सितंबर को होगी हाफ मैराथन, CM नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

On: August 3, 2026 9:55 PM
Follow Us:
- रेवाड़ी में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

रेवाड़ी (Best24News): ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम और ‘नशामुक्त हरियाणा अभियान-2026′ के तहत रेवाड़ी जिले में आगामी 6 सितंबर 2026 को एक विशाल हाफ मैराथन (Half Marathon) का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

सोमवार 3 अगस्त को लघु सचिवालय सभागार में तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने बताया कि इस हाफ मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

- रेवाड़ी में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
– रेवाड़ी में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

मुख्यमंत्री महोदय स्वयं मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम में कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

डीसी अभिषेक मीणा ने मैराथन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी संबंधित विभागों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। मैराथन के लिए एक सुगम रूट प्लान (Route Plan) और चाक-चौबंद ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जाए। मार्ग में धावकों के लिए पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा (Medical First Aid), साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय के साथ काम करें ताकि किसी भी धावक को असुविधा न हो।

ये रहे मौजूद:इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार व सीएमजीजीए नैन्सी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, खिलाड़यों और विद्यार्थियों से इस हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें